आरईसी ने ₹ 3.50 प्रति शेयर का पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया।

नई दिल्ली (स्वीटी) : आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए समीक्षा किए गए स्टैंडअलोन और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी है।

परिचालन और वित्तीय मुख्य बिंदु : वित्‍त वर्ष’25 की पहली तिमाही बनाम वित्‍त वर्ष’24 की पहली तिमाही (स्टैंडअलोन)


कुल स्वीकृतियां: ₹ 1,12,791 करोड़ बनाम ₹ 90,797 करोड़, 24% की वृद्धि। जिसमें से नवीकरणीय क्षेत्र को स्वीकृतियां: ₹ 39,655 करोड़ बनाम ₹ 24,985 करोड़, 59% की वृद्धि।

वितरण: ₹ 43,652 करोड़ बनाम ₹ 34,133 करोड़, 28% की वृद्धि, जिसमें से नवीकरणीय ऊर्जा को वितरित राशि वर्ष दर वर्ष 249% की वृद्धि के साथ प्रमुख घटक रही। 

परिचालन से राजस्व: ₹ 13,023 करोड़ बनाम ₹ 10,976 करोड़, 19% की वृद्धि

कुल आय: ₹ 13,037 करोड़ बनाम ₹ 10,981 करोड़, 19% की वृद्धि

शुद्ध ब्याज आय: ₹ 4,713 करोड़ बनाम ₹ 3,612 करोड़, 30% की वृद्धि

शुद्ध लाभ: ₹ 3,442 करोड़ बनाम ₹ 2,961 करोड़, 16% की वृद्धि 

यील्ड: 9.99% बनाम 9.82%, 17 बीपीएस की वृद्धि

निधि की औसत लागत: 7.05% बनाम 7.23%, 18 बीपीएस की कमी

स्प्रेड: 2.94% बनाम 2.59%, 35 बीपीएस की वृद्धि 

शुद्ध ब्याज मार्जिन: 3.64% बनाम 3.28%, 36 बीपीएस की वृद्धि बीपीएस

निवल संपत्‍ति पर प्रतिलाभ: 19.51%

बाजार पूंजीकरण: ₹ 1,38,348 करोड़ बनाम ₹ 43,356, 219% की वृद्धि

सभी क्षेत्रों में वृद्धि, ऋण परिसंपत्तियों पर ब्याज दरों को फिर से निर्धारित करने और वित्तीय लागतों के प्रभावी प्रबंधन के कारण, आरईसी ने अपने स्प्रेड और शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) को बनाए रखा है, जिसके परिणामस्वरूप ₹3,442 करोड़ का कर पश्चात तिमाही लाभ हुआ है। परिणामस्वरूप, 30 जून 2024 को समाप्त अवधि के लिए प्रति शेयर आय (ईपीएस) 16% बढ़कर ₹13.07 प्रति शेयर हो गई, जबकि 30 जून 2023 को यह ₹11.24 प्रति शेयर थी।

लोन बुक में वृद्धि जारी रही, जो 30 जून 2023 तक ₹4.54 लाख करोड़ की तुलना में 17% बढ़कर ₹5.30 लाख करोड़ हो गई है। शुद्ध ऋण-क्षति परिसंपत्तियां 30 जून 2024 तक 0.97% से घटकर 0.82% हो गई हैं। 30 जून 2024 तक गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के लिए प्रावधान कवरेज अनुपात 68.48% है।

मुनाफे में वृद्धि के कारण, 30 जून 2024 तक निवल संपत्ति बढ़कर ₹72,351 करोड़ हो गई है, जो कि वर्ष दर वर्ष 19% की वृद्धि है।

भविष्य में विकास के लिए भरपूर अवसर दर्शाते हुए, कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) 30 जून 2024 तक 26.77% के संतोषजनक स्तर पर है।

शेयरधारकों को पुरस्कृत करने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹ 3.50 प्रति इक्विटी शेयर (₹ 10/- प्रत्येक के अंकित मूल्य पर) का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

 

Comments

Popular posts from this blog

The Fat Dad 24/7 Grocery Store & Cafe Owling : A Revolutionary Shopping Experience

हिमालयन रॉकेट स्टोव की मेजबानी में कॉन्फ्रेंस का आयोजन - जलवायु परिवर्तन के लिए व्यापक समाधान पर चर्चा

करगिल विजय के 25वें वर्ष के तहत शौर्य वंदन